धारा 144 के बावजूद 23 मार्च को विधानसभा मार्च निकालेगी आरजेडी, तेजस्वी समेत 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
- Advertisement -
पटना – बिहार के मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की ओर से 23 मार्च को आयोजित विधानसभा मार्च की तैयारी जोरों पर हैं। इस मार्च में तेजस्वी समेत राजद कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर हैं। वहीं 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सूचना दी गई हैं। इस मार्च को लेकर जिला स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई लेकिन प्रशासन ने अनुमति नही दी हैं।
आपको बता दें कि विधानमंडल सत्र के चलने के दौरान धारा 144 लगी रहती हैं। बावजूद इसके राजद ने तय किया है कि वह विधानसभा मार्च करेगा।
राजद महासचीव निराला यादव ने बताया कि इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी भाग लेंगे। वहीं पुलिस की तमाम कोशिश होगी कि इस मार्च को रोक दिया जाए लेकिन अगर राजद के कार्यकर्ता अपने जिद्द पर अड़े तो पुलिस से भिड़ंत तय हैं। मालूम हो कि विधानमंडल का सत्र 24 मार्च तक चलना हैं।
- Advertisement -
विधानसभा मार्च को लेकर राजधानी पटना में कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। ई-रिक्शा से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिला स्तर पर नुक्कड़ सभा करके लोगों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया है। युवा RJD के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब ने बताया कि 10 हजार युवा विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए बिहार के विभिन्न जिलों से राजद कार्यकर्ता एक दिन पहले ही पटना पहुंच जाएंगे। 23 मार्च को प्रखर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की जयंती है। इसलिए इस दिन का चुनाव विधानसभा मार्च के लिए युवा राजद ने किया है। कारी सोहैब ने बताया कि जिलों से लेकर वार्ड स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान इसके लिए चलाया गया है।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
बिहार – पंचायत चुनाव में जिला परिषद उम्मीदवार 1 लाख खर्च कर सकेंगे, मुखिया उम्मीदवार 40 हजार, जानिए अन्य उम्मीदवारों के खर्च और गाइडलाइन
- Advertisement -