पंजाब के मलोट में किसानों ने बीजेपी MLA को पीटा, कपड़े फाड़े, चेहरे पर स्याही पोती, देखें वायरल वीडियो
- Advertisement -
पंजाब – बीते चार महीनों से किसानों का आंदोलन तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी हैं। इस बीच किसान जगह जगह जाकर महापंचायत कर रहे हैं। किसान की मांग को लेकर सरकार और किसान के बीच 12 दौरे की बातचीत भी हुई हैं। लेकिन नतीजा कुछ अब तक शुन्य हैं। इन सब के बीच किसानों का आंदोलन शनिवार को एक अलग रूप में दिखा, पंजाब के मलोट में नाराज किसानों भाजपा विधायक को पीट दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया।भाजपा विधायक पर यह हमला पंजाब के मलोट शहर में हुआ। इस घटना की वीडियो अब सोशल वायरल हो रहा हैं। नीचे दिए गए लिंक में वीडियो देखे।
- Advertisement -
कृषि कानूनों के समर्थन में करनी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
नारंग कृषि कानून के समर्थन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने मलोट आए थे। किसानों को उनके आने की खबर लगी तो वे मलोट में भाजपा कार्यालय के बाहर जमा हो गए। किसानों को जमा होते देखकर पुलिस विधायक को निकालकर ले जाने लगी, लेकिन किसान उनके पीछे लग गए। पुलिस विधायक को एक दुकान के अंदर ले गई।
किसानों ने यह देख लिया और वे उस दुकान के बाहर ही धरने पर बैठ गए। यह देखकर पुलिस ने दुकान अंदर से बंद कर ली। इस बीच किसानों ने विधायक की गाड़ी पर कालिख पोती और तोड़फोड़ भी की।
- Advertisement -