अमेरिका- कैपिटल हिल में हिंसा, एक पुलिसकर्मी की मौत , आधा झुकाया गया अमेरिकी झंडा
- Advertisement -
नई दिल्ली- अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में एक बार फिर हिंसा हुई है। एक गाड़ी ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। घायल एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। हिंसा के बाद से यूएस कैपिटल भवन को लॉकडाउन कर दिया है। पुलिसकर्मी विलियम बिली इवांस की मौत के बाद व्हाइट हाउस के झंडे को आधा झुका दिया गया है। सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह और पहली महिला जिल बाइडन को इस घटना से काफी दुख पहुंचा है।
- Advertisement -
बाइडन ने कहा कि जिल बाइडन और मुझे अमेरिका कैपिटल ग्राउंड पर एक सुरक्षा चौकी पर हिंसक हमले के बारे में जानने पर काफी दुख पहुंचा, जिस घटना में यूएस कैपिटल पुलिस के अधिकारी विलियम इवांस की मौत हो गई और उनके एक साथी जीवन से लड़ रह रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हम अधिकारी इवांस के परिवार के लिए अपनी हार्दिक संवेदना और हर किसी को शोक व्यक्त करते हैं। हम जानते हैं कि कैपिटल, वहां काम करने वाले सभी लोगों और इसकी रक्षा करने वाले लोगों के लिए यह कठिन समय है।
लाके में गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) यूएस कैपिटल को बंद कर दिया। अमेरिकी कैपिटल पुलिस का कहना है कि सभी कैपिटल बिल्डिंग्स को ‘बाहरी सुरक्षा खतरे के चलते’ बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है कि वे इमारतों में ‘एंट्री’ या ‘एग्जिट’ नहीं कर सकते।
- Advertisement -