कोरोना ने फिर मचाया हाहाकार – लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूर लौट रहे गांव, मुंबई में लोग घरों में एकत्रित कर रहे सामान
- Advertisement -
नई दिल्ली – कोरोना वायरस की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ रहे आंकड़े लोगों के अन्दर खौफ पैदा कर रहा हैं। लोगों को एक बार फिर लॉकडाउन की चिंता सताने लगी हैं। मुंबई, दिल्ली, इंदौर, भोपाल, लखनऊ जैसे शहरों में अचानक से कोरोना का विस्फोट हुआ हैं। ऐसे में राज्य सरकारें विकेंड लॉकडाउन लगाने के बारे में सोच रही हैं। मुंबई में इसका असर देखा भी गया हैं। जहां लोग शुक्रवार सुबह ही बाजारों में सामान खरीदने के लिए निकल पड़े।
कोरोना वायरस का संकट बढ़ते ही देश में एक बार सख्तियों की वापसी हो गई हैं। दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में नाईट कर्फ्यू लगाया हैं वहीं कई राज्यों ने लॉकडाउन का रूख भी किया हैं।
आपको बता दें कि पूरे महाराष्ट्र में आज से विकेंड लॉकडाउन की शुरूआत हो रही हैं। जो पूरे अप्रैल माह तक लागू रहेगा। विकेंड लॉकडाउन का मतलब है कि शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। मुंबई, नागपुर, नासिक, ठाने, पुणे जैसे शहरों में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा हैं।
- Advertisement -
मध्य प्रदेश के सभी शहरों में अब वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा. यानी भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर समेत हर शहरी इलाके में लॉकडाउन रहेगा। ये पाबंदी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी।
- Advertisement -
संपूर्ण लॉकडाउन होने के डर से महानगरों में रह रहे प्रवासी मजदूरों का एक बार फिर पलायन होना शुरू हो गया हैं। मुंबई के कई कंपनियों ने मजदूरों को छुट्टीयां दे दी हैं जिसके कारण और भी ज्यादा खौफ बढ़ने लगा हैं। बीते दिनों रेलवे स्टेशन का भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि मजदूरों की भारी संख्या में घर वापसी होने लगी हैं।
मुंबई के बाद हरियाणा के कई शहरों का यही हाल देखा गया हैं मजदूरों का पलायान हरियाणा के शहरों से भी देखा गया हैं। वहीं दिल्ली से भी लोग अपने – अपने गांवों का रूख करने लगे हैं।
इसे भी पढ़े –
लॉकडाउन पर अनिल अंबानी के बेटे ने जताई नाराजगी, कहा- फिल्म स्टार शूटिंग कर सकते है, नेता की रैली हो सकती हैं लेकिन काम जरूरी नहीं..
- Advertisement -