मधुबनी गोलीकांड – सुशील मोदी का बड़ा आरोप, कहा – आरजेडी कर रही जातीय तनाव भड़काने की कोशिश, राजेश यादव को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
- Advertisement -
पटना – मधुबनी गोलीकांड को लेकर आरजेडी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर रही लेकिन इस कांड में अब सत्ता पक्ष से सुशील मोदी ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मधुबनी गोली कांड में राजेश यादव की कॉल डिटेल्स की जांच होनी चाहिए क्योंकि वह लगातार तेजस्वी यादव और प्रवीण झा के संपर्क में रहा हैं।
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने लिखा कि मधुबनी गोलीकांड के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। नेता प्रतिपक्ष बताएं कि यह राजेश यादव कौन है? क्या इसी राजेश यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष महम्मदपुर नहीं गए थे?
यह राजेश यादव ही महम्मदपुर गोलीकांड का असली साजिशकर्ता है। बेनीपट्टी राजद का प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख का पति राजेश यादव का मछुआरा समिति के डम्मी सदस्यों के माध्यम से थोड़े समय पहले तक विवादित तालाब पर कब्जा था।
वह विगत विधान सभा का चुनाव बेनीपट्टी से लड़ा और उसे 10 हजार वोट मिले थे। अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए उसने जातीय तनाव भड़काने की साजिश रची थी।
पुलिस राजेश यादव को अविलंब गिरफ्तार कर उसके कॉल डिटेल्स रिकार्ड को खंगाले, क्योंकि वह लगातार प्रवीण झा, सुरेन्द्र सिंह और तेजस्वी यादव के सम्पर्क में रहा है।
- Advertisement -
- Advertisement -
उक्त तालाब पर अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए ही उसने सुरेंद्र सिंह और प्रवीण झा के परिवारों को लड़ाई के लिए उकसाया। उसकी साजिशी चाल थी कि दोनों परिवार लड़े- मरे तो तालाब पर उसका वर्चस्व कायम रहेगा।
मधुबनी और घटना स्थल के आसपास कहीं भी जातीय तनाव नहीं है, मगर राजद इसी राजेश यादव के माध्यम से पूरे जिले में जातीय तनाव भड़काने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए जब तेजस्वी यादव महम्मदपुर गए तो राजेश यादव भी उनके साथ था।
आपराधिक चरित्र के राजेश यादव पर पहले से ही संज्ञेय अपराधों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। इस पूरे कांड में राजेश यादव को गिरफ्तार कर पुलिस उसकी संलिप्तता की गम्भीरता से जांच करें ताकि साजिश सामने आये और असली अपराधी को सजा मिल सके।
इसे भी पढ़े –
विधानसभा कांड – तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, नीतीश सरकार बर्खास्त करने की मांग, दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई
- Advertisement -