हनी सिंह के साथ रूपेश देवासी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
- Advertisement -
नई दिल्ली – रातों रात सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाला 15 साल का लड़का सुपरस्टार देवासी अब हनी सिंह (Rupesh Devasi and Honey Singh video) के साथ परफॉर्म करता नजर आ रहा है। टिकटॉक से स्टार बने रूपेश देवासी ने जब भारत में टिकटॉक बैन हुआ तो उसके बाद इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया, तो उनके वीडियोज की पॉपुलेरिटी देख हर कोई हैरान रह गया।
टिकटॉक से स्टार बना यह पंद्रह साल का लड़का इंस्टाग्राम पर आते ही छा गया । सुपरस्टार देवासी नाम से इंस्टाग्राम अकांउट पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। सुपरस्टार देवासी या रुपेश देवासी कहिए राजस्थान का रहने वाला है। बॉलीवुड गानों और डॉयलॉग पर देवासी जबरदस्त लिप्सिंग करता है। रूपेश का डायलॉग डिलीवरी बेहद उम्दा है।
- Advertisement -
अब खास बात यह है कि रूपेश देवासी (Rupesh Devasi video) इन दिनों सोशल मीडिया का स्टार बन चुका है। बीते दिनों हनी सिंह से साथ परफॉर्म करने के बाद उसे अब सुपरस्टार कहने में कोई संदेह भी नहीं रहा। इंस्टाग्राम पर देवासी के वीडियोज को लाखों और करोड़ों व्यूज मिलते हैं। आपको बता दें कि रूपेश के पिता रतनराम देवासी गौसाला में मजदूरी का काम करते है, रूपेश की मां गृहणी हैं लेकिन गरीबी में पैदा हुए रुपेश देवासी की अब इन्कम लाखों में हैं। रूपेश बड़ा सोशल मीडिया इंफ्लूइंसर बन चुका है। और खास बात ये है कि रूपेश का उम्र महज 15 साल हैं तो ऐसे में रूपेश के पास बुलंदियां छुने के लिए अभी लंबा अवसर भी बचा हैं।
- Advertisement -