शहीद एसएचओ अश्विनी कुमार की खबर सुन मां ने तोड़ा दम, दोनों की साथ पूर्णिया में सजेगी चिता
- Advertisement -
पूर्णिया- किशनगंज टाउन के एसएचओ अश्विनी कुमार की बंगाल में मॉब ने हत्या कर दी । उनकी हत्या की खबर सुनकर उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया। वहीं शनिवार को अपने मायके से घर पंहुची थी। हार्ट पेशेंट होने के चलते किसी ने भी उन्हें उनके बेटे की मॉब लिंचिंग में शहादत की खबर नहीं दी थी। शनिवार की शाम 3.45 में मायके से घर पहुंची थी। इसके बाद उन्हें लाडले की मौत की जानकारी हुई। यह सुनते ही वह बेहोश हो गईं। चेहरे पर बार-बार पानी देने के बाद होश में आईं। इसके बाद शहीद SHO अश्विनी कुमार की मां एक ही बात बोलती रहीं कि आब केना रहबे हो बाबू। रविवार की सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई।

पूर्णिया में होगा अंतिम संस्कार
अब मां और बेटे की चिता एक साथ सजेगी। पूर्णिया स्थित उनके आवास पर दोनों की अर्थी एक साथ बनाई गई है। यह देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही है। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है। शहीद SHO अश्विनी कुमार के छोटे भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि भैया की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उन्होंने बताया कि मां पिछले 14-15 साल से हार्ट की पेशेंट थी। पिछले साल पिता जी की भी मौत हो गई थी। इस सदमे से किसी तरह निकली थीं। लेकिन, बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया और 24 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई।
- Advertisement -
भागने वाले पुलिसकर्मी निलंबित
- Advertisement -
पश्चिम बंगाल के पनतापाड़ा गांव में शनिवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने पीट-पीट कर SHO अश्विनी कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में अश्वनी कुमार के साथ छापेमारी में गए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बिहार पुलिस ने इसे गद्दारी मानी है। सातों पुलिसकर्मियों पर निलंबन के अलावा भी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें-
बिहार पुलिस की एसएचओ की बंगाल में मॉब लिंचिंग, हत्या।
- Advertisement -