आखिरी ओवर तक रोमांच, मुम्बई ने कोलकाता को हराया, राहुल, बुमराह और बोल्ट चमके
- Advertisement -
मुम्बई– मुम्बई इंडियंस ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिय। इसी के साथ मुम्बई ने आईपीएल में पहली जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। केकेआर ने दमदार शुरुआत की, लेकिन राहुल चाहर की घातक बोलिंग के बाद डेथ ओवर्स में क्रुणाल, बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की कसी बोलिंग के दम पर मुंबई ने कोलकाता को 7 विकेट पर 142 रनों पर रोक दिया। इस तरह मुंबई ने 10 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला, जबकि केकेआर की यह पहली हार है। इससे पहले कोलकाता ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जबकि मुंबई इंडियंस को विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार मिली थी।
दो ओवर में 19 रन नहीं बना पाई कोलकाता
कोलकाता को जीतने के अंतिम दो ओवर्स में 19 रन बनाने थे लेकिन मुम्बई की कसी हुई बॉलिंग के सामने कोलकाता यह रन नहीं बना पाई और 10 रन से हार का मुंह देखना पड़ा।19वां ओवर करने आए मुंबई के प्रमुख गेंदबाज बुमराह ने सटीक बोलिंग की और महज 4 रन ही दिए। इस तरह आखिरी ओवर में केकेआर को 15 रनों की जरूरत थी। 20वां ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट। पहली गेंद पर रसल ने सिंगल चुराया। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन ले सके। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने रसल को कॉट ऐंड बोल्ड कर दिया। फिर चौथी गेंद पर पैट कमिंस को बोल्ड करते हुए केकेआर का खेल खत्म कर दिया। 5वीं गेंद पर भज्जी ने दो रन बनाए।
- Advertisement -
सूर्य कुमार यादव फिर चमके
कोलकाता की तरफ से आखिरी ओवरों में आंद्रे रसल की शानदार गेंदबाजी की। रसल के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस की पारी को 20 ओवर में 152 रन पर समेट दिया। रसल ने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे मुंबई की टीम आखिरी पांच आवरों में सात विकेट गंवा कर सिर्फ 38 रन बना सकी। मुंबई के लिए शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन की पारी खेली।
- Advertisement -
चाहर ने बिखेरा कोलकाता
- Advertisement -