नासिक त्रासदी – ऑक्सीजन टैंकर लीक और एक के बाद एक टूटती गई सांसे, अपने प्रियजनों को आंखों के सामने मरता देख रहे थे…
- Advertisement -
नासिक – महाराष्ट्र के नासिक में भीषण त्रासदी हुई हैं। (Nasik Tregedy) यहां अस्पताल में ऑक्सीजन टैंकर के लीक हो जाने से 22 कोरोना मरीजों की सांसे टूट गई। इस 22 मौतों की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया हैं। मृतकों में 11 मरीज वैंटिलेटर सपोर्ट पर और अन्य 11 ऑक्सीजन पर थे। वहीं मरने वालों की उम्र 33 साल से 75 साल के बीच थी। इस घटना के दौरान अस्पताल में कुल 157 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 131 ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
खौफनाक था मंजर ..
नासिक के कोविड अस्पताल में अचानक सफेद सा धुंआ उठा और देखते ही देखते हर तरफ फैल गया। अस्पताल के कर्मचारी और मरीज के परिजन अपनों को बचाने के लिए दौर पड़े। देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल बन गया। हर कोई अपने मरीजों को बचाने के लिए परेशान नजर आया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मनोज ने बाताया कि हमने हरसंभव कोशिश की लेकिन 22 मरीजों को नहीं बचाया जा सका।
- Advertisement -
- Advertisement -
इस हादसे में मरने वालों के परिजन रोते बिलखते नजर आएं। विक्की जाधव को विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी दादी सुगंधा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। विक्की ने बताया कि उनका शरीर झटके ले रहा था। मैं डॉक्टरों और नर्सों के पास गया, लेकिन वे अन्य मरीजों में व्यस्त थे। मैं असहाय था। घबराकर इधर उधर भागता रहा। जब हतास होकर दादी के बेड के पास पहुंचा तो देखा उनकी मौत हो चुकी थी।
ऐसे कई परिजनों का यही हाल रहा, अपने प्रियजनों को आंखों के सामने मरता देख रहे थे। उन्होंने अपना गुस्सा डॉक्टरों और नर्सों पर उतारा मगर थे सभी असहाय।
इसे भी पढ़े –
सीताराम येचुरी के बेटे आशिष का कोरोना से मौत, गुरूग्राम के अस्पताल में थे भर्ती
- Advertisement -