सीताराम येचुरी के बेटे आशिष का कोरोना से मौत, गुरूग्राम के अस्पताल में थे भर्ती
- Advertisement -
नई दिल्ली – सीपीएम महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के बेटे का गुरूग्राम अस्पताल में निधन हो गया हैं। वह कोरोना संक्रमित थे। इसकी जानकारी खुद सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीटर अकांउट से दिया हैं। येचुरी के बेटे आशिष अभी मात्र 34 वर्ष के थे।
सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा हैं कि मैनें अपने बड़े बेटे आशिष येचुरी को कोविड 19 के चलते आज सुबह खो दिया हैं। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हुं जिन्होंने हमें उम्मीद दी और उसका इलाज किया – डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, सैनिटाइजेशन वर्कर, और वे अनगिनत लोग जो हमारे साथ खड़े रहें।
- Advertisement -
येचुरी परिवार के करीबियों के अनुसार, आशीष गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था। कोरोना से दो हफ्ते की जंग के बाद आज सुबह साढ़े 5 बजे अचानक उनका निधन हो गया जिससे पूरा परिवार सदमे में है।
- Advertisement -