कोरोना के बाद भी भारत विश्व की तेजी से उभरती ताकत, अमेरिकी एक्सपर्ट का दावा
- Advertisement -
नई दिल्ली- कोरोना के वाबजूद भी भारत विश्व की तेजी से उभरती ताकत है, अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट Dr John C Hulsman का ऐसा मानना है। अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट Dr John C Hulsman का कहना है कि ऐसे कई कारण है जो भारत के पक्ष में हैं। अरब न्यूज को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत का पॉलिटिकल स्ट्रक्चर स्थिर बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी और भाजपा दोनों ही राजनीतिक रूप से इतने सुरक्षित हैं कि बाकी विकासशील देश भारत से सिर्फ ईर्ष्या कर सकते हैं।
भारत का पॉलिटीकल सिस्टम स्थिर है
- Advertisement -
तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से भारत के हेल्थ इफ्रास्ट्रक्चर को तगड़ी चोट पहुंची है। इसे लेकर बहुत से पश्चिमी मीडिया भारत की आलोचना भी कर रहे हैं। अमेरिकन एक्सपर्ट ने कहा है कि भारत का पॉलिटिकल सिस्टम पूरी तरह से स्टेबल है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से फायदे में होने के अलावा भारत की डेमोग्राफी भी तुलनात्मक रूप से काफी बेहतर है। माना जा रहा है कि 2024 तक भारत की आबादी चीन से भी अधिक हो जाएगी। यहां ध्यान देने की बात ये है कि भारत की 50 फीसदी से भी अधिक आबादी 25 साल की उम्र की है और करीब 65 फीसदी आबादी ऐसी है, जो 35 साल से कम उम्र की है।
2050 तक भारत की जीडीपी पूरी दुनिया की 15 फीसदी के बराबर होगी
अमेरिकन एक्सपर्ट आगे कहते हैं कि इकनॉमिक नंबर झूठे नहीं हैं। 2050 तक भारत की जीडीपी पूरी दुनिया की 15 फीसदी के बराबर हो जाएगी। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था के उस अनुमान का भी जिक्र किया, जिसमें आईएमएफ ने इस साल भारत की जीडीपी के 11.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।
- Advertisement -