लालू की बेटी पर मांझी का बहू का पलटवार, बिहार की सियासत में बेटी बहू की एंट्री
- Advertisement -
पटना- बिहार की सियासत में अब बहु-बेटी की एंट्री होने वाली है फिलहाल ट्वीटर वॉर से तो ऐसा ही लग रहा है। दरअसल लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीटर नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर हमला बोला था जिसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने रोहिणी आचार्य पर पलटवार किया है। उन्होंने ठेठ बिहारी अंदाज ने रोहिणी पर हमला बोला है।
चोरी-डकैती करके डाक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू
पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने कहा, ‘भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो? बिहार में एक और बेटी इंसाफ़ मांग रही है, जिसकी ज़िन्दगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी, क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया,मारा पीटा?’
- Advertisement -
आगे दीपा संतोष मांझी ने कहा, ‘जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते, 15 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डाक्टर? चोरी-डकैती करके डाक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल।’
रोहिणी ने बोला था बिहार सरकार पर हमला
- Advertisement -
रोहिणी ने 21 मई को ट्वीट करते हुए लिखा था, ’15 वर्षों से सत्ता में बैठकर..! क्या मक्खी मार रहे थे..? एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके..! क्या समुद्र को भी..? बिहार लाने का इरादा था..! या बिहार को ही..! प्रवासी मजदूरों की तरह..! समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था! जवाब दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!’ रोहिणी की ट्वीटर पर झड़प राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से भी हो चुकी है। जिसके बाद उनका ट्वीटर अकाउंट एक दिन के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। फिलहाल दीपा मांझी के पलटवार के बाद बिहार की राजनीति में दीपा मांझी की चर्चा लगातार हो रही है।
- Advertisement -