हत्या के मामले में आरोपी ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार गिरफ्तार, एक लाख रूपए था ईनाम
- Advertisement -
नई दिल्ली- ओलम्पिक खेलों में दो बार के पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें साथी पहलवान सागर धनकड़ की छत्रसाल स्टेडियम में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। सुशील के साथ अजय कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है। ओलिंपिक में दो बार भारत के लिए मेडल जीत चुके हत्या के आरोपी सुशील की अग्रिम जमानत याचिका को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने मंलगवार को खारिज की कर दी थी। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने उनपर एक लाख और सहयोगी अजय पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी।
मेरठ टोल पर सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
छत्रसाल स्टेडियम में 4-5 मई की दरम्यान हुई हिंसा में ग्रीको रोमन रेसलर सागर की मौत के बाद से सुशील कुमार फरार थे। एक वीडियो फुटेज सामने आई है, जो मेरठ टोल प्लाजा की बताई जा रही है। सुशील कार की फ्रंट सीट पर बैठा दिख रहे हैं , जबकि दूसरा शख्स कार चला रहा है। फुटेज को 6 मई का बताया जा रहा है। पुलिस को युवक और कार की तलाश है। सूत्रों के मुताबिक, सुशील, हरिद्वार स्थित एक बाबा से मदद मांगने गया थे। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उन्हें से गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -
मृतक पहलवान सागर धनकड़ की मौत पिटाई से हुई थी। उनकी मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। फावड़े के हत्थे से उनकी पिटाई की गई थी जिससे अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। सागर हरियाणा से सोनीपत के रहने वाले थे।
कौन है पचास हजार का ईनामी अजय सहरावत
- Advertisement -
दिल्ली पुलिस ने सुशील के अलावा इस हत्याकांड में सिर्फ अजय कुमार सहरावत की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। वह रणहौला से कांग्रेस पार्षद सुरेश कुमार उर्फ सुरेश पहलवान उर्फ सुरेश बक्करवाला के बेटे हैं। अजय दिल्ली सरकार में फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं, जो कॉन्ट्रैक्ट पर बताए जा रहे हैं।
- Advertisement -