केन्द्रीय मंत्री ने लगाया आरोप – केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, हरे रंग को दिया ज्यादा स्पेस, उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
- Advertisement -
नई दिल्ली – कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर केन्द्र औऱ दिल्ली सरकार में भिड़ंत होती दिख रही हैं। इस बार मामला ऑक्सीजन और वैक्सीन से हटकर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा पर आ गया हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने तिरंगा का अपमान किया हैं। इस मामले को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी हैं।
संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का कहना है कि मैं पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, जिसमें मैने गौर किया कि पीछे लगे दो तिरंगों में सफेद रंग की जगह हरे रंग को ज्यादा बढ़ाया गया हैं। इसे लेकर मैंने अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल को चिट्ठी लिख दी हैं।
- Advertisement -
केन्द्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए चिट्ठी में लिखा गया कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो पीछे दो राष्ट्रीय ध्वज लगे होते हैं, उनमें सफेद हिस्से को छोड़कर हरा हिस्सा बढ़ा दिया गया है इसमें गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े – बिहार- 10वीं और 12वीं की छात्रा को अर्धनग्न कर पीटा, डायन बताकर पूरे गांव में घुमाया, काट दिए सिर के बाल – Thejantarmantar
- Advertisement -