जेठालाल की बबीता जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वीडियो में किया था जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल
- Advertisement -
नई दिल्ली- घर-घर में पहचान बना चुका टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मुनमुन दत्ता ने अपने एक वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ हरियाणा और मध्यप्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है।
मुनमुन के इस वीडियों पर हुआ था बवाल
मुनमुन दत्ता अपने इस वीडियो में फैंस के साथ बातचीत कर रही थी। इस दौरान वे बताती हैं कि उन्होंने मेकअप किया है और अब वे यूट्यूब पर आने वाली हैं। इसी दौरान मुनमुन दत्ता ने जातिवाचक शब्द का इस्तेमाल किया था। ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और मुनमुन की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट्स होने लगे। सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता को खूब ट्रोल किया गया। उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई। विवाद बढ़ने के बाद मुनमुन दत्ता ने माफी भी मांगी थी।
#ArrestMunmunDutta
Request @NCSC_GoI @thevijaysampla sir to please take Cognizance so that @moonstar4u to be booked immediately in #SCSTAct pic.twitter.com/NfTd3zthFc— Mohinder Pal Chalia (@mpchalia) May 10, 2021
- Advertisement -
- Advertisement -
मुनमुन दत्ता ने लिखा माफीनामा
मुनमुन ने माफी मांगते हुए लिखा था- मैं ये पोस्ट मेरे वीडियो के संदर्भ में लिख रही हूं जहां पर मैंने एक गलत शब्द का इस्तेमाल कर दिया. मेरा किसी का अपमान करने या फिर किसी को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं था। मुझे वाकई में इस शब्द के बारे में सही जानकारी नहीं थी। जैसे ही मुझे इस बारे में बताया गया मैंने अपने बयान को पीछे ले लिया। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ हर उस शख्स से माफी मांगती हूं जिसे इन्हें इस दौरान मैंने जाने अनजाने में ठेस पहुंचाई। मुझे वाकई अफसोस है।
— Munmun Dutta (@moonstar4u) May 10, 2021
मुनमुन दत्ता फेमस फैमली शॉ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाती हैं।
- Advertisement -