- Advertisement -
उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगते हुए 24 घंटे भी नहीं हुए कि उत्तराखंड बीजेपी में बवाल शुरू हो गया हैं। बताया जा रहा हैं कि पुष्कर सिंह के नाम आगे आने से सतपाल महराज, धन सिंह रावत जैसे सीनियर नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। अटकलें तो ऐसी भी हैं कि सतपाल महाराज दिल्ली पहुंचे हैं, उनके साथ 35 विधायक हैं जो इस्तीफा देने को तैयार हैं। हरक सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं पुष्कर सिंह ने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की है।
जब से राज्य के भावी सीएम के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम सामने आया है कुछ वरिष्ठ मंत्री युवा मुख्यमंत्री की कैबिनेट में रहें या न रहें इस पर भी विचार करते बताए जा रहे हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम पर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कोई गुप्त बैठक की, ऐसी भी चर्चा है।
Chief Minister-designate Pushkar Singh Dhami meets former Uttarakhand Chief Ministers Tirath Singh Rawat and Trivendra Singh Rawat.
Dhami was appointed as the Uttarakhand BJP legislature party leader yesterday. He will be sworn in as Uttarkhand CM today. pic.twitter.com/uuBcqojPRG
— ANI (@ANI) July 4, 2021
RSS और कोश्यारी के करीबी माने जाते हैं पुष्कर धामी
- Advertisement -
- Advertisement -
धामी (Pushkar Singh Dhami) को RSS का करीबी माना जाता है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी हैं। पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
दिल्ली में बने हैं सतपाल महाराज
सतपाल महाराज तो गृह मंत्री से बातचीत होने के बावजूद दिल्ली में भी डेरा डाले बैठे हैं। अन्य वरिष्ठ मंत्री भी नाराज होकर मुंह फुलाए बैठे हैं। अब शाम को शपथ में कितने पुराने मंत्री शपथ लेंगे तभी पूरी कहानी का खुलासा हो सकेगा।
इसे भी पढ़े – पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, RSS के करीबी माने जाते हैं पुष्कर धामी – Thejantarmantar
- Advertisement -