लंबे समय बाद आज एक साथ होंगे दो पार्टियों के दिग्गज नेता, जानिए क्या है रणनीति
- Advertisement -
बरेली – अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने के बाद रविवार को पहली बैठक होगी। इसमें दोनों दलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी से अलग होने के करीब तीन साल बाद दोनों दलों के पदाधिकारी एक साथ होंगे। प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव के सपाई रहते वक्त वह सांसद बने और लंबे समय तक पार्टी के जिलाध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान ही मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी का कार्यालय भी बनाया गया।
इसके साथ ही प्रसपा के संजीव यादव, मलखान सिंह, डा. खालिद जैसे भी समाजवादी पार्टी में संगठन में रहे हैं। करीब तीन साल पहले सपा से प्रसपा अलग हो गई। इधर, बीते दिनों सपा ने प्रसपा के साथ गठबंधन कर लिया है। गठबंधन के बाद रविवार को दोनों पार्टियों की एक साथ मीटिंग होनी है।बताया जा रहा है कि सपा संगठन में नए पदाधिकारी है। उसमें युवाओं की संख्या भी ज्यादा है। तो वहीं अब एक ओर अनुभव है तो दूसरी ओर युवा सोच। ऐसे में पार्टी के बैठक में क्या तय हो पाता है, यह बैठक के बाद ही पता चलेगा।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
नये साल के मौके पर यूपी में 28 IPS अफसर हुए प्रमोट, 8 का ट्रांसफर
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
अयोध्या में गरजे अमित शाह – न धारा 370 की वापसी होगी न ट्रिपल तलाक, भले अखिलेश यादव की दूसरी पीढ़ी आ जाय
- Advertisement -