यूपी में कांग्रेस के 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, इनमें 50 महिलाएं, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Advertisement -
नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इनमें 50 महिलाओं के नाम हैं। प्रियंका गांधी ने लिस्ट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी शासन के दौरान अत्याचार सहा है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दे चुकी हैं।
बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा NRC-CAA की आंदोलन करने वाली के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं।
कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं. हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें. जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।
ये रहे उम्मीदवारों के लिस्ट..
- Advertisement -
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
आज आ सकती समाजवादी पार्टी के उम्मदवारों की सूची, दिल्ली में बीजेपी के 300 से अधिक उम्मदवारों पर मंथन जारी
- Advertisement -