Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

चक दे इंडिया! भारत ने मलेशिया को हराकर चौथी बार जीती एशियन ट्रोफ़ी

0 536

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

चेन्नई- भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एक समय दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराया। दूसरे हाफ तक मलेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। भारत ने चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता है। भारत सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाला देश भी बन गया है। पाकिस्तान के नाम 3 खिताब हैं। मलेशिया का यह पहला फाइनल मुकाबला था।

भारत और मलेशिया के बीच अभी तक हॉकी के 124 मुकाबले खेले गए हैं। टीम इंडिया को इसमें 86 जीत मिली है। वहीं मलेशिया ने 17 मैचों को अपने नाम किए हैं। 21 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। पिछले 10 मैचों की बात करें तो भारत ने 8 जीते हैं जबकि मलेशिया को सिर्फ एक में जीत मिली है।

- Advertisement -

राउंड रॉबिन में 5-0 से मिली थी जीत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के राउंड रॉबिन मुकाबले में भी भारत और मलेशिया की टक्कर हुई थी। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने उस मैच को 5-0 के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। भारत टूर्नामेंट में अभी तक 25 गोल कर चुका है वहीं सिर्फ 5 ही खाए हैं। मलेशिया ने 18 गोल किए हैं और उनके खिलाफ 10 पड़े हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More