राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
- Advertisement -
नई दिल्ली- राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में एलओपी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि काफी लम्बे समय से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से विपक्ष के नेता की भूमिका में आने की मांग करते रहे हैं। 18वीं लोकसभा में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को सदन में 10 फीसदी नंबर भी नहीं जुट पाई थे। ऐसे में कांग्रेस के पास विपक्षी नेता बनने का कोई रास्ता नहीं था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 99 सीटें आयीं है। ऐसे में कांग्रेस इस बार नेता प्रति पक्ष बना सकता है।
- Advertisement -
केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के इस फैसले के बारे में सूचित करते हुए लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र भेजा है। बता दें, राहुल गांधी यूपी के रायबरेली से लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने मंगलवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ ली है। इससे पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़के के आवास पर हुई थी। जहां सभी इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी को लोसकभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई।कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को नेता विपक्ष बनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को पत्र भी लिखा गया है।
- Advertisement -