Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रहेंगे!

0 637

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के  अच्छे दिन नहीं आ रहे हैं। जमानत की बाट जोह रहे अरविंद केजरीवाल को आज फिर कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने आज उन्हें कोर्ट में पेश किया था।

- Advertisement -

सीबीआई ने कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। जिसपर कोर्ट ने पहले अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, बाद में सीबीआई की मांग स्विकार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का मुख्यालय घेरा

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर दीनदयाल उपाध्याय  मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी  के मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग पर भाजपा मुख्यालय के निकट आप कार्यालय में एकत्र हुए और केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोकने की व्यवस्था की गई है क्योंकि विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अवरोधक लगाये गए हैं और अर्धसैनिक बलों के जवानों को मौके पर तैनात किया गया था।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More