Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

दिल्ली में महिला की हत्या कर नोएडा में शव फेंकने वाला 50 हजारी इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

महिला की बेटी से शादी करना चाहता था अपराधी, महिला अपनी बेटी की शादी उक्त अपराधी से करना नहीं चाहती थी।

0 406

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा- बेटी की शादी का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को बीती रात को थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम अंकुश पुत्र पप्पू है। वह दिल्ली का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के नवंबर माह में सुमन नामक महिला की दिल्ली मे गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर फेंक दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में विक्की सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि सुमन की लड़की से विक्की शादी करना चाहता था। इस बात का महिला विरोध कर रही थी। इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को ग्रेटर नोएडा में फेंका गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अंकुश तभी से फरार चल रहा था।
अपर उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2024 मे 25 नवंबर को इकोटक- वन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस अज्ञात महिल के शव की शिनाख्त करने में जुट गई। 29 नवंबर को महिला की पहचान सुमन (40) निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई। महिला की गुमशुदगी भी 25 नवंबर को दिल्ली के मंगोलपुरी थाने में दर्ज की गई थी। इकोटक -वन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध कार को चिन्हित किया। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर राजीव नगर बेगमपुर दिल्ली निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक बाल अपराधीको भी हिरासत में लिया है।
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतका सुमन की बेटी एकता का पति साल 2022 में एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। आरोपी विक्की का भाई भी उसी जेल में हत्या के मामले में बंद था। मुकदमे की पैरवी के दौरान विक्की और एकता की मुलाकात हुई और फिर वे तारीख पर अक्सर मिलने लगे। इस दौरान विक्की और एकता में नजदीकियां बढ़ने लगीं, धीरे- धीरे ये मामला शादी तक जा पहुंचा। दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन इससे पहले ही एकता का पति जेल से बाहर आ गया। एकता के पति के जेल से बाहर आने के बाद उसकी मां सुमन ने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया और एकता को उसके पहले पति के साथ रहने को बोलने लगी।
यह बात विक्की को नागवार गुजरी और उसने सुमन की हत्या का प्लान बनाया. इसमें योजना में एक बालअपराधी और एक अन्य दोस्त को 50- 50 हजार रुपये का लालच देकर साथ मिलाया. इसके बाद आरोपियों ने सुमन को 25 नवंबर को योजना के तहत बहाने से बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया, जहां इन लोगों ने सुमन की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी विक्की शव को छुपाने के लिए दिल्ली के मंगोलपुर से लाकर ग्रेटर नोएडा के इकोटेक वन थाना क्षेत्र में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इस हत्या के मामले में महिला की बेटी के प्रेमी विक्की को गिरफ्तार पहले किया गया। इसके साथ एक बाल अपचारी को भी था। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में सहयोग करने वाला एक आरोपी फरार था जिसे पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More