Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने खरीदी दो साल में दो सौ करोड़ की सम्पत्ति- प्रशांत किशोर

0 8

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

पटना- चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर बड़े आरोप लगाए हैंं। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीके ने कहा कि पिछले दो महीने में अशोक चौधरी ने दो सौ करोड़ की सम्पत्ति इकठ्ठा की है। इन आरोपों की जद में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी के बेटी और सांसद शांभवी चौधरी, दामाद कुणाल सायन और समधन अनिता कुणाल को शामिल कर दिया है।

38 करोड़ की सम्पत्ति खरीदने पर बवाल

प्रशांत किशोर ने जमीन खरीद के कागजात दिखाते हुए दावा किया कि शांभवी चौधरी की सगाई और शादी के बीच 38 करोड़ रुपये से अधिक की पांच जमीन खरीदी गई। ये जमीनें पटना में हैं और इनका मालिकाना हक अशोक चौधरी की पत्नी, दामाद सायन कुणाल, समधन अनिता कुणाल या फिर कुणाल परिवार से जुड़े “मानव वैभव विकास ट्रस्ट” के नाम पर दर्ज है।

- Advertisement -

पीके ने कहा कि जब शांभवी की सगाई हुई, उसके बाद अचानक इस ट्रस्ट के नाम से करोड़ों की जमीन खरीद शुरू हुई। जबकि इससे पहले इस ट्रस्ट की इतनी वित्तीय क्षमता नहीं थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतना पैसा कहां से आया और अचानक इतनी संपत्ति खरीदने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

लालू यादव से भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया अशोक चौधरी ने – पीके

- Advertisement -

पीके ने कहा कि जिस तरह लालू प्रसाद यादव का नाम बेनामी संपत्तियों से जोड़ा जाता था, अब उसी तरह अशोक चौधरी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने चौधरी को “नीतीश कुमार का दाहिना हाथ” बताते हुए भ्रष्टतम नेता करार दिया। आपको बता दें कि पीके इन आरोपों पर अभी तक अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब पीके ने अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पहले लगाए गए आरोपों के चलते अशोक चौधरी ने पीके के खिलाफ मानहानि का वाद भी दायर कर रखा है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More