Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसायटी में छापा, दक्षिण अफ्रीका मूल के 6 नागरिक गिरफ्तार

0 198

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा। भारत में अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीका मूल के 6 विदेशी नागरिकों को थाना रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 5 पुरुष और एक महिला हैं। ये लोग वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। हाल ही में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से ड्रग्स बनाकर देश-विदेश में बेचने वाले अफ्रीकी मूल के 13 नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 450 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स और ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल और उपकरण बरामद किया था। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने जब सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसायटी में छापा मारा तो नाइजीरियन युवक-युवती मिले।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई ने एक संयुक्त करवाई के तहत गिरफ्तारी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसायटी में कुछ विदेशी मूल के नागरिक अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना पुलिस व क्षेत्रीय अधिसूचना विभाग के अधिकारियों के साथ वहां पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके जनपद गौतमबुद्ध नगर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ज्यादातर नाइजीरियन युवक-युवतियां स्टडी वीजा पर भारत आए थे, तथा वीजा अवधि खत्म होने के बाद वे भारत में रहकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गए हैं। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि भारत में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो नाइजीरियन युवक-युवतियों को टूरिस्ट और स्टडी वीजा पर भारत बुलाता है, तथा यहां पर उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे अवैध कारोबार करवाता है।
………………………………………………….

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More