Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

क्रेटा कार लूट की मास्टरमाइंड इनामी युवती प्रेमी संग गिरफ्तार

0 339

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा । इंजीनियर को बंधक बनाकर क्रेटा कार, चेन और नकदी लूटने के मामले में बीते एक माह से फरार चल रही गिरोह की सरगना लेडी डॉन 20 हजार रुपये की इनामी युवती को प्रेमी संग सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से लूट की चेन, मोबाइल और 20 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस मामले में तीन बदमाशों को पूर्व में मुठभेड़ के दौरान दबोचा जा चुका है। इनामी युवती की पहचान मनस्वी शुक्ला उर्फ श्रुति उर्फ गुनगुन उर्फ तारा के रूप में जबकि उसके पुरुष साथी की पहचान इटावा निवासी अमित कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में सेक्टर-113 थाना क्षेत्र मे स्थित एक पीजी में रहते थे। इस मामले में विनोद उर्फ मनोज अभी भी फरार है।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 30 जून को रात दस बजे के करीब सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसायटी के निवासी इंजीनियर अनमोल मित्तल अपनी क्रेटा कार से पास की मार्केट से खाना पैक कराने गए थे। जब वह लौट रहे थे तभी तारा और उसके गिरोह के अन्य बदमाशों ने इंजीनियर को कार के अंदर ही दबोच लिया और सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, मोबाइल, नकदी और क्रेटा कार लूट लिया। बदमाश इंजीनियर को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दो दिन बाद दो जुलाई को जब गिरोह के तीन बदमाश नवीन, उमेंद्र बहादुर सिंह और शिवेंद्र सिंह लूट की फिराक में नोएडा आए थे, तभी मुठभेड़ के दौरान तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नवीन को घायल अवस्था में जबकि अन्य दोनों को घेरेबंदी कर दबोचा गया। बदमाशों के कब्जे से लूट की कार भी बरामद हुई थी। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वारदात के बाद तारा अपने साथी संग लगातार लोकेशन बदल रही थी। वह हरिद्वार, ऋषिकेश, नासिक और कोल्हापुर में इस दौरान रही। किसी काम से जब वह रविवार को साथी संग नोएडा पहुंची, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि तारा ने कुछ युवकों को नौकरी पर रखकर कनेक्शन एजेंट का काम दिया और उन्हें गुमराह करते हुए लूट कराई थी। युवकों को उसने 18-18 हजार रुपये की नौकरी पर रखा था।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More