कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ चुनाव आयोग की बैठक, स्थिति का जायजा लेकर ही चुनाव तारीखों की होगी ऐलान
- Advertisement -
नई दिल्ली – देश में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई ऐसे राज्य है जहां कोरोना के मामले रिकोर्ड स्तर से बढ़ रहे है। ऐसे में यूपी, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। यही कारण है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य वीके पाल चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। बैठक में कोरोना के मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी। कयास है कि जनवरी माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक चुनाव तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
इससे पहले बीते साल 27 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और चुनाव आयोग के अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच सुरक्षित तरीके से मतदान कराए जाने को लेकर चर्चा की थी। अधिकारियों ने राजेश भूषण से कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव प्रचार, मतदान की तारीख और मतगणना की तारीख को लेकर सुझाव और रिपोर्ट मांगी थी।
आपको बता दें कि इसी वर्ष यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग जल्द ही इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकते है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जीतेंगे 350 से अधिक सीटें
- Advertisement -

- Advertisement -