7 चरणों में होंगे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, यहां पढ़िए यूपी, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के चुनाव तारीखों का पूरा शेड्यूल
- Advertisement -
नई दिल्ली – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों (Assembly Election Dates 2022) का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में से चार में बीजेपी की सरकार है जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है। नीचे देखिए चुनाव आयोग की घोषणा ….
सभी राज्यों में चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे- चुनाव आयोग
यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, 14 फरवरी को दूसरा , 22 फरवरी को तिसरा, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवा, 3 मार्च को छठा और 7 मार्च को सांतवे चरण का मतदान होगा। यूपी में नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 14 जनवरी है, वहीं 21 जनवरी को नामांकन का लास्ट डेट है।
पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होगी।
मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग होगी।
पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी- चुनाव आयोग

चुनाव संबंधित नियम व शर्ते
- Advertisement -
- Advertisement -
चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही रैली की जा सकेंगी। इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था राजनीतिक पार्टियां करेंगी
- राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने चुनाव प्रचार को जितना संभव हो सके, डिजिटल मोड में चलाएं। इसके बारे में डीटेल गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
चुनाव संबंधित जानकारियां
- कम वोटिंग प्रतिशत वाले पोलिंग बूथ पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
- हम चाहते हैं कि वोटर अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हों, इसलिए हमने वोटरों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे, वोटरों को एक छोटी सी वोटर गाइड मुहैया कराई जाएगी।
- चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए डिजिटल तकनीक अपनाने का ऐलान किया, सी विजिल ऐप पर किसी भी तरह के चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकेगी।
- सिविल सर्विस के अधिकारी सेंट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात रहेंगे। जरूरी हुआ तो स्पेशल ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।
- चुनाव आयोग पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था करेगा।
- चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को ऑनलाइन नॉमिनेशन का भी विकल्प मिलेगा।
- मनी पावर और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर आयोग की नीति जीरो टॉलरेंस की है।
- कुल 900 पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे, जरूरी होने पर स्पेशल ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।
- कुल 18.34 वोटर जिनमें 8.5 करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं, अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
आपको बता दें कि पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, इनमें यूपी की 403 सीटें, पंजाब की 117 सीटें, गोवा की 40 सीटें, उत्तराखंड की 70 सीटें और मणिपुर की 60 सीटों पर होंगे चुनाव। इन चुनावों में 18 करोड़ से ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे
- Advertisement -