Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

बिलासपुर में महिला को जिंदा जलाया रेलवे ट्रैक के पास तड़पते छोड़ा

0 208

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

70 फीसदी झुलस गई महिला, नहीं हुई पहचान
टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

महिला को जलाने की आशंका
जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की होगी। माना जा रहा है कि महिला खुद से जली होती, तो रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचती। यह भी आशंका है कि किसी दूसरे जगह से महिला को जलाकर रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया गया है।

महिला की उम्र 35 से 37 साल के बीच बताई जा रही है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी है और कान में सोने की टॉप्स पहनी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ से लगे मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला की शादी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के युवक से 4 माह पहले ही हुई थी। आरोप है कि युवक का किसी और महिला से अफेयर है। अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए युवक उसे मायके छोड़ने के बहाने ले गया और हाईवे के किनारे ले जाकर आग लगा दी।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More