Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

भाजपा नेत्री के पुत्र ने पुलिस पर तानी पिस्टल, दो गिरफ्तार

0 161

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा। सैंया भये कोतवाल अब डर काहेका। यह कहावत नोएडा में देर रात को चरिर्थात हुई। एक भाजपा नेत्री के बेटे को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तान दी। तभी पुलिस के जवानों ने उसे एक अन्य युवक के साथ धर-दबोचा। इनके पास से एक विदेशी पिस्टल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बंदी बनाए गए युवक के खिलाफ गाजियाबाद के खोड़ा थाने में पुलिस वालों के साथ मारपीट करने सहित अन्य कई मुकदमें दर्ज है। भाजपा नेत्री के बेटे की गिरफ्तारी के बाद आरोपी को छुड़वाने के लिए भाजपा के कई नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना पुलिस सेक्टर-8 के पास देर रात गश्त कर रही थी, तभी एक बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस को आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका तो युवकों ने पुलिस वालों पर पिस्टल और तमंचा तान दिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास एक यूएसए मेड अवैध पिस्टल तथा देशी तमंचा मिला है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र प्रमोद भाटी तथा शुभम कुमार पुत्र शंभूनाथ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन आरोपियों ने वर्ष 2017 में खोड़ा थाना में तैनात पुलिसवालों के साथ मारपीट किया था। उन्होंने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गौरव भाटी की मां श्रीमती उषा भाटी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष खोड़ा नगर पालिका गाजियाबाद के पद पर हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी को छुड़वाने के लिए भाजपा के कई नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इनके पास से एक विदेशी पिस्टल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है

 

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More