छात्रा ने ऑनलाइन चैटिंग में दोस्त से आत्महत्या की बात कहकर फंदा लगाया
-15 वर्षीय छात्रा समेत पांच अन्य लोगों ने की आत्महत्या
- Advertisement -
नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने दोस्त से ऑनलाइन चैटिंग के दौरान आत्महत्या की बात कहकर मौत को गले लगा लिया। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक 15 वर्षीय छात्रा समेत पांच अन्य लोगों ने आत्महत्या कर लिया।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मूल रूप से असम प्रांत की गुवाहाटी जनपद की रहने वाली ने नीलाक्षी पाठक (28 वर्ष) अपने पति आकाश के साथ सेक्टर-110 स्थित लोटस पनास सोसायटी में रहती थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उसने अपने एक दोस्त से ऑनलाइन चैटिंग के दौरान कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है, जब तक उसका दोस्त उसके घर पहुंचा, उसने पंखे से फंदा लगा लिया था। अत्यंत गंभीर हालत में उसे फंदे से उतारकर यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गेझा गांव में रहने वाली लवली खातून (15 वर्ष) ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह किसी लड़के से बात कर रही थी, उसके पिता ने उसे डांट दिया था। इस बात से वह आक्रोशित थी। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया शाहपुर गांव में रहने वाले सुरेश आर्या उम्र 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में काम करता था। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र मे रहने वाली कुमारी नेहा उम्र 20 वर्ष पुत्र राजेश ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के सेक्टर-140 में रहने वाले अनिल कुमार पुत्र हरबीर उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर में रहने वाले राकेश उम्र 42 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाले राकेश शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना रबूपुरा क्षेत्र में रहने वाले अफलातून नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले रितेश कुमार कि अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले अजय राय की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले विनोद कपूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले एलन बाग नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
………………………………………………………………….
- Advertisement -