Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

4 करोड़ का मुआवजा लेने के प्रयास में पकड़ी गई शातिर महिला

0 290

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का 4 करोड़ का मुआवजा हासिल करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जेवर तहसील के राजस्व निरीक्षक ने थाना जेवर में मुकदमा दर्ज करवाया था।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि रबूपुरा के एक जमीन जो कि 13,880 वर्ग मीटर है। वह ओमवती पत्नी स्वराज के नाम राजस्व खाते में दर्ज है। यमुना प्राधिकरण आपसी सहमति के आधार पर लगभग 4 करोड़ पर मुआवजा देकर मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जमीन खरीदना चाहता था। आरोपियों ने भूस्वामी के फर्जी दस्तावेज, फोटो और बैंक खाता आदि की पत्रावली यमुना प्राधिकरण के कार्यालय में जमा  करा दी, यमुना प्राधिकरण ने आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदने की सूचना प्रकाशित की। जानकारी मिलने पर वास्तविक भूस्वामी ने प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। उसके बाद इस मामले का फर्जीवाड़ा सामने आया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने श्रीमती बाला देवी तथा अरविंद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारी और वकील भी शामिल है। उनकी भी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More