Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

जिम ट्रेनर ने विधवा महिला को हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया

-बलात्कार कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 15 लाख झटके

0 291

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में रहने वाली एक विधवा महिला से एक जिम ट्रेनर में अपने आपको हिंदू बताकर प्रेम संबंध बनाया। आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाई तथा उसके आधार पर ब्लैकमेल करके करीब 15 लाख रुपए ले लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अनिल कुमार यादव ने बताया कि थाना बिसरख में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शाहबेरी गांव में रहती है। उसे हारून खान उर्फ मोनू नामक व्यक्ति मिला। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि उसने अपने आपको हिंदू बताया तथा उसके साथ दोस्ती की। पीड़िता का आरोप है कि हारून ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया, तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसकी अश्लील वीडियो के आधार पर उसको ब्लैकमेल कर रहा है, तथा उसकी बेटी की शादी अपने परिवार के कुछ लोगों से करवाना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लव जिहाद, बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More