गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनीं समस्याएं
- Advertisement -
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों व गांव में लोगों से संपर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उसका समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान इलहाबांस, यकूबपुर, सेक्टर 2 व 3 ग्रेटर नोएडा का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने कहा कि जो समस्याएं उन्हें बताई गई है, उन्हें सरकार और प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराया जायेगा। इसके साथ ही जनसंपर्क अभियान के दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने केन्द्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान सेक्टर के लोग तथा ग्रामवासियों ने गोपाल कृष्ण अग्रवाल को समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि आप हमारे इस क्षेत्र में नेतृत्व करें। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
- Advertisement -