- Advertisement -
नई दिल्ली- नीट पेपर लीक मामले में सरकार एक्शन में हैं। जांच एंंजेंसी ने अभी तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। नीट पेपर लीक और सॉल्वर गैंग पर सीबीआई ने दवाब बढ़ा दिया है। सॉल्वर गैंग के तार दिल्ली से लेकर बिहार और फिर झारखंड कर जुड़ रहे हैं। बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने अपनी जांच में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नीट यूजी का पेपर 30 से 40 लाख रुपये में बेचा गया था। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और इस मामले में इंटर स्टेट गैंग काम कर रहा था।
5 मई को पटना पुलिस को मिली थी गड़बड़ी की जानकारी
एनडीटीवी के मुताबिक पटना में पुलिस को 5 मई को पहली बार गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने झारखंड नंबर की डस्टर कार में परीक्षा केंद्र के पास मंडरा रहे तीन लोगों सिकंदर यादवेंदु, अखिलेश कुमार और बिट्टू कुमार को पुलिस ने पकड़ा था।
यादवेंदु पर ही पेपर को 30-40 लाख में बेचने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
- Advertisement -
#NDTVIndiaExclusive : NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा. ग्राफिक्स में समझिए पेपर लीक की पूरी क्रोनोलॉजी.. (1/4)#NEET | #NEETPaperLeak | #PaperLeak pic.twitter.com/YomcE7DdWk
— NDTV India (@ndtvindia) June 23, 2024
- Advertisement -
निजी कुरियर कम्पनी भी शक के दायरे में
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पेपर लीक मामले में जिस कूरियर कम्पनी को पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी उसके कर्मचारी भी इस लीक मामले में जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में यह भी बात सामने आ रही है कि हो सकता है कि सॉल्वर गिरोह ने कूरियर कंपनी के कर्मचारी से संपर्क कर पेपर लीक करवाया हो। हालांकि, जांच पूरी नहीं होने तक इस मामले में पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
- Advertisement -