Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

CSIR UGC NET की परीक्षा भी स्थगित, एनटीए (NTA) सवालों के घेरे में!

0 4,801

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नई दिल्ली- CSIR UGC NET  परीक्षा रद्द-एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून 2024 को स्थगित कर दिया है।  यह परीक्षा 25 से 27 जून के बीच आयोजित होने वाली थी। एनटीए ने परीक्षा कैंसिल करने का कारण संसाधनों की कमी बताया है। कहा जा रहा है कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए संशोधित कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट एनटीए के माध्यम से सूचना दे दी जाएगी।  NTA ने कहा कि अभ्यर्थियों को यह सूटना दी जाती है कि वे नई अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें. साथ ही किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए परीक्षार्थी NTA हेल्पडेस्क के नंबर 011-4075 9000 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। हाल में 18 जून को NTA ने UCG-NET की परीक्षा का आयोजन कराया था। जिसके एक दिन बाद ही इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। 

NTA सवाल के घेरे में

- Advertisement -

लगातार पेपर लीक ने NTA को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। विपक्षी पार्टियां NTA द्वारा आयोजित कराए गए पेपरों के लीक को राष्ट्रीय समस्या बता रही हैं और केंद्र सरकार को घेर रही हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More