Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

बिग बॉस में फाइट शुरू- चंद्रिका बोली रणवीर शौरी को नहीं मिलेगा ब्रेकफास्ट

0 602

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- बिगबॉस ओटीटी की यह सीजन सबसे अलग होने वाला है। कंटेस्टेंट्स ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने तो फाइट सीन क्रिएट करने भी शुरू कर दिए हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें चंद्रिका खोसला का घोसला फेम एक्टर रणवीर शौरी से लड़ती नजर आ रही है। ये लड़ाई, झगड़ा खाना खाने लिए हो रहा है। वैसे बिगबॉस में खाने को लेकर लड़ाई होना नई बात नहीं हैं। खाने को लेकर झगड़ा होना बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पुरानी आदत है।

क्या है वीडियो में

बिग बॉस ओटीटी 3 के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंडों और वेजिटेरियन खाने के लिए बात हो रही है। वड़ा पाव गर्ल अपनी बात रख रही हैं तो वहीं रणवीर शौरी बात कर रहे हैं कि खाने के लिए कोई व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि वजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन का कोई इश्यू नहीं आ सके। वहीं वडा पाव गर्ल रणवीर शौरी को बेरूखी से जवाब दे रही हैं। वहीं खाने को लेकर यूट्यूबर अरमान मलिक रणवीर शौरी से बातचीत करते नजर आते हैं और कहते हैं कि हम बिग बॉस के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं।

- Advertisement -

देखिए वीडियो

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

- Advertisement -

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More