Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा-पुलिस ने गौमांस को भैंस का मांस बता कर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया

0 480

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा: क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर और थाना दादरी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के चला कर गोवंश के मांस को भैंस के मांस के रूप में पैकिंग कर तस्करी करने वाले दो आरोप‍ियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फराज खान (जनरल मैनेजर, अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा.लि.) और रेहान खान (मीट एक्सपोर्ट मैनेजर) के रूप में हुई है।

परिक्षण में मांस प्रतिबंधित पाया गया

गिरफ्तारी के बाद आरोप‍ियों ने पूछताछ की गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वे लावारिस पशुओं को चोरी-छिपे काटने और गोकशी करने वालों से मांस खरीदकर उसे भैंस के मांस के रूप में पैकिंग कर निर्यात करते थे। यह मांस कार्नीफ्रेश प्रा.लि. द्वारा अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा,लि. से खरीदा गया था और एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। कोल्ड स्टोरेज में रखे मांस का परीक्षण करने पर यह प्रतिबंधित पाया गया।

- Advertisement -

दोनों आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले

दोनों आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं पुलिस ने इस मामले में थाना दादरी में केस दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक फराज खान पता, गांव रक्षा, थाना दिलदार नगर, जिला गाजीपुर, वर्तमान पता, सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ (जनरल मैनेजर, अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा,लि.) और रेहान खान, निवासी दोधपुर मेडिकल रोड, थाना सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ (मीट एक्सपोर्ट मैनेजर) को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि कोल्ड स्टोरेज के अंदर प्रतिबंधित मांस को स्टोर कर अन्य मांस के साथ बाहर भेजे जाने की श‍िकायत पर पुलिस कोल्ड स्टोरेज की लगातार जांच कर रही है और इनसे जुड़े लोगों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है। इससे पहले भी पुल‍िस गाजियाबाद में ऐसे कोल्ड स्टोरेज का भंडाफोड़ कर चुकी है।

 

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More