Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

नोएडा बनेगा टेक हब-योगी आदित्यनाथ

0 494

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सेक्टर-145 नोएडा में स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर के शिलान्यास व एमएक्यू सॉफ्टवेयर के एआई इंजीनियरिंग सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ व चेयरमैन सत्य नडेला व समस्त टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी खास है। यह न केवल नोएडा बल्कि समस्त उत्तर भारत के लिए आईटी सेक्टर के नए युग की शुरुआत है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह साबित किया है कि आज के दिन पर उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट का सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट का इंडिया डेवलपमेंट सेंटर उनके मुख्यालय के बाहर रिसर्च एंड डेवलपमेंट का सबसे बड़ा सेंटर बनेगा। इस केंद्र की स्थापना हो जाने पर हैदराबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट का नवीन परिसर के रूप में घर बनने जा रहा है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट की उपस्थिति पहले से है। नोएडा में इनके कार्यक्रम पहले से संचालित होते रहे हैं। अब इस 15 एकड़ के भूभाग में इनका ये सेंटर उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत में प्रभावी उपस्थिति को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के विजन को पिछले 8 वर्ष में आत्मसात किया है। उन्होंने कहा आईडीसी नोएडा एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग के माध्यम से भारत के टेक्निकल इकोसिस्टम को न केवल सुदृढ़ता प्रदान करेगा बल्कि प्रधानमंत्री  के विजन को और प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर उतारने के कार्य को आगे बढ़ाएगा। यह एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे इनोवेशन के हब के रूप में कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री  ने मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में उत्तर प्रदेश के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों में किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि आज मोबाइल फोन की मैनुफैक्चरिंग में 65 फीसदी हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स के उत्पादन में देश में उत्तर प्रदेश का योगदान 55 फीसदी के साथ नंबर एक पर है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा तेजी के साथ इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग के हब के तौर पर उभर रहा है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More