Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

घर वापसी- घर वापस आई ट्रॉफी, झूमे भारतवासी

0 9,261

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नई दिल्ली- 29 जून एक ऐसा ऐतिहासिक दिन बना हर एक भारतवासी के लिए जब उनके मैन इन ब्लू कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स  ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर वर्ल्ड कप टी 20 की ट्रॉफी उठाई।  जैसे ही टीम इंडिया के बॉलर हार्दिक पांड्या की तरफ से आखिरी ओवर का आखिरी बॉल डाला गया। स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई और सारे प्लेयर स्टेडियम से मैदान में दौड़ पड़े, और गले लगने लगे इसी बीच स्टेडियम में ‘वंदे मातरम गाने के बोल गूंजने लगे जिससे रोहित शर्मा , विराट कोहली , हार्दिक पांड्या, सूर्या, बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप, अक्षर पटेल, युजेंद्र चहल और संजू शेमशन जैसे स्टेडियम में मौजूद सारे प्लेयर इमोशनल हो पड़े, कोच राहुल द्रविड़ जो की ज्यादातर अपने इमोशंस नही दिखाते, वे खुशी से नाचते हुए दिखे , उन्हें देख स्टेडियम में मौजूद ऑडियंस भी खुद को भावुक होने से  रोक नहीं पाई।

- Advertisement -

बता दें, एक फाइनल मैच में एक समय  ऐसा लग रहा था कि ट्रॉफी  इंडिया के हाथ से निकल जायेगी, लेकिन तभी 17वें ओवर में   जसप्रीत बुमरा की बोलिंग ने कमाल कर दिया, और उसके बाद एक के बाद एक विकेट गिराने लगे और भारत का दबाव साउथ अफ्रीका टीम पर बनने लगा, मैच में टीम इंडिया की वापसी होनी शुरू हुई और फिर आखिरी ओवर में हार्दिक ने अपने विनिंग ओवर के  जादू से दर्शकों का दिल जीत लिया।
29 जून 2024 भारत के लिए सबसे खुशी का दिन साबित हुआ। जैसे ही भारत ने रोमांचक मैच जीता, देशभर में लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More