Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

वर्ल्ड कप की जीत के साथ ही धोनी की सोशल मीडिया पर वापसी

जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई, मैच को बताया रोमांचक, हृदय की गचि बढ़ाने वाला।

0 556

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नई दिल्ली- 29 जून 2024 भारत के लिए सबसे खुशी का दिन साबित हुआ। जैसे ही भारत ने रोमांचक मैच जीता देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई, कुछ ने पटाखे जलाए और खुशी से नाच पड़े तो वहीं सोशल मीडिया पर हर एक भारतवासी ने टीम इंडिया पर गर्व जताया और सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दी। इसी बीच एक सोशल मीडिया के एक पोस्ट ने इस खुशी को और बढ़ा दिया वह पोस्ट था हम सब के थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी का जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स से टीम इंडिया के लिए बेहद प्यारा मैसेज आया, आपको बता दें, धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा, ” विश्व कप चैंपियंस 2024। मेरी हृदय गति बढ़ गई थी, शांत रहने, आत्मविश्वास रख कर, आप लोगों ने जो किया उसके लिए शाबाश । भारत में बैठे भारतीय और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। और इस , मूल्‍यवान बर्थ-डे गिफ्ट के लिए धन्‍यवाद।” आपको बता दें धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। इस पोस्ट के बाद लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया। इसी के साथ काफी लम्बे समय से सोशल मीडिया से दूस रहे धोनी की सोशल मीडिया पर वापसी हो गई है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More