Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

7 जूलाई को मोदी कैबिनेट का विस्तार- सिंधिया – वरुण गांधी का नाम तय, सुशील मोदी होंगे मोदी मंत्रिमंडल में, चिराग लिस्ट से बाहर

0 824

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 जूलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता हैं। खबरों के मुताबिक, मोदी 2.0 का पहला विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। मंत्रिमंडल में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं और बताया जा रहा है कि 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चित नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का हैं। जिन्होंने भाजपा को मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी में अहम योगदान निभाया था। खबर है कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग दिया जाएगा। उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है। मध्य प्रदेश से 1-2 नामों की चर्चा कैबिनेट विस्तार के लिए है।

वहीं बिहार की बात करें तो लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और JDU के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है। जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान लिस्ट से बाहर बताए जा रहे हैं। बिहार से 2-3 नामों की चर्चा है।

वहीं उत्तर प्रदेश में अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। उनके अलावा वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के नाम की भी चर्चा है। इसके अलावा महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है।

- Advertisement -

3 पूर्व मुख्यमंत्री और एक डिप्टी सीएम हो सकते हैं मंत्रिमंडल में

- Advertisement -

तीन दिनों पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए तीरथ सिंह रावत को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकता हैं इसके अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है।

इसे भी पढ़ेराष्ट्रीय हिंदू दल ने आमिर खान की सभी फिल्मों का बहिष्कार को लेकर बैनर किया जारी, कहा – हिंदू महिला है आमिर की टारगेट – Thejantarmantar

बिहार – जदयू में उभरने लगे बगावत के सुर, 16 वर्षों बाद अब कमोजर पड़ रहे हैं नीतीश – Thejantarmantar

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More