- Advertisement -
नई दिल्ली – बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने बाद से बीजेपी के भीतर हलचल है। बीजेपी लगातार इसे कांग्रेस की साजिश बता रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि रैली विफल होने के डर से प्रधानमंत्री ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। इधर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित करेगी। देश के अलग अलग हिस्सों में पार्टी महा मृत्युंजय जाप करने की योजना बना रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी महासचिव अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम और बैजयंत पांडा कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। तो वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुफा मंदिर में महा मृत्युंजय जाप किया। साथ ही महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।
वाराणसी के कालभैरव मंदिर में होगी महामृत्युंजय जाप
खबरों के मुताबिक नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए काल भैरव मंदिर में विशेष पूजा और आरती होगी। इसी क्रम में पूरे भारत में लोग विभिन्न मंदिरों में प्रदेश बीजेपी के सदस्य महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करने की योजना है।
- Advertisement -
गृहमंत्रालय ने दी यात्रा से जुड़ी जानकारियां
- Advertisement -
गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार सुबह बठिंडा पहुंचे थे। वहां से उन्हें हेलीकाप्टर द्वारा हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर यात्रा को स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद सड़क मार्ग से आगे के कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया गया। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की पुष्टि के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े। लेकिन कार्यक्रम स्थल से करीब 30 किमी पहले एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री 15-20 मिनट के लिए फ्लाईओवर पर फंसे रहे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक के मद्देनजर उनका आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
इसे भी पढ़े –
कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ चुनाव आयोग की बैठक, स्थिति का जायजा लेकर ही चुनाव तारीखों की होगी ऐलान

- Advertisement -