Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

गौतमबुद्व नगर के पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

-अंबेडकर जयंती पर निकले जुलूस पर पथराव करने वाले 3 गिरफ्तार

0 312

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव से कल शाम को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाल रहे जुलूस के ऊपर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना के चलते दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर कई थानों की पुलिस बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में किया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 2 नाबालिग युवकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए आज दोपहर को पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह गांव सिद्धिपुर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया तथा अपने मातहत अधिकारियों को सख्त आदेश दिया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने कई अफसरों को जमकर लताड़ा। पुलिस आयुक्त के कड़े रूख को देखते हुए चर्चा है कि जल्द ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव में कल रात को अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक रैली निकल रही थी। रैली सकुशल अपने गंतव्य तक जा रही थी, तभी मोनू और उसे कुछ साथियों ने रैली में शामिल लोगों के ऊपर पत्थर फेंक दिया। इस घटना के चलते रैली में शामिल लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने रैली में शामिल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में वाईके गौतम की शिकायत पर मोनू पुत्र सत्यपाल, रवि पुत्र रामू तथा पुनीत पुत्र ओमबीर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More