Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

त्रयम्बकेश्वर मंदिर में चादर चढ़ाने की कोशिश, सुरक्षाबलों ने रोका मुस्लिम समुदाय के युवकों को

महाराष्ट्र सरकार ने दिए जांच के आदेश

0 605

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई-  महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में घुस कर शिवलिंग पर चादर चढ़ाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। हालाँकि, सतर्क सुरक्षा बलों ने इस प्रयास को नाकाम कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग जबरन मंदिर के अंदर घुसना चाह रहे थे और इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर चादर चढ़ाने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। बता दें कि भगवान शिव का ये मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, और इस मंदिर में हिंदुओं के अलावा अन्य मजहबों के मानने वालों को प्रवेश वर्जित है।

सुरक्षकर्मियों ने इन मुस्लिमों को मंदिर के भीतर दाखिल होने से रोक दिया। जो मुस्लिम, भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे, वो अपने मजहबी कार्यक्रम उर्स में शामिल होने के लिए आए थे। मगर, सतर्क सुरक्षाकर्मियों और मुस्तैद मंदिर प्रशासन ने उनकी कोशिश पर पानी फेर दिया। फिर स्थिति को भी काबू कर लिया गया। वहीं, आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग की जा रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पुजारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन ने स्थानीय पुलिस थाने को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें शनिवार (13 मई, 2023) को रात में 9:41 बजे हुई इस घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है।

- Advertisement -

मामले की जांच होगी- देवेंद्र फड़नवीस

- Advertisement -

गृहमंत्री फडणवीस के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच का आदेश दे दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ना सिर्फ त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हुई अभी ही घटना की जांच करेगी बल्कि इससे पहले पिछले वर्ष हुई घटनाओं को भी इन्वेस्टिगेट करेगी। बता दें कि 2022 में भी  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में घुसने की कोशिश की थी। इसको लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से पुलिस में बकायदा शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद ही मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के नॉर्थ गेट पर एक नोटिस भी चस्पा किया गया था। इस नोटिस में साफतौर पर लिखा था कि, मंदिर में सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को ही प्रवेश का अधिकार है. बावजूद इसके दूसरे धर्म के लोग इस मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More