दादरी में जनता से रूबरू हुए गोपाल कृष्ण अग्रवाल, समस्याएं सुनीं
- Advertisement -
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
कार्यक्रम के दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने गांव चिटैहरा में पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी दिनेश कटारिया के निवास पर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रामेश्वर बंसल के निवास पर, नगरपालिका के सभासद पियूष गर्ग के निवास पर, दादरी के प्रमुख बाजार स्थित कालीचरण (व्यापार मंडल) के प्रतिष्ठान सहित अन्य जगहों पर पदयात्रा के माध्यम से लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल भाटिया के यहां आयोजित कार्यक्रमों के दौरान गायत्री परिवार के द्वारा पौधारोपण में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वह जनता से रूबरू हुए है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। दादरी की विद्युत एवं जल आपूर्ति, जल निकासी, चिटैहरा गांव के प्रस्तावित स्टेडियम और दादरी में पार्किंग की व्यवस्था के लिए लोगों ने उनके समक्ष अपनी माँग रखी। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा की भी शिकायत की। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं। मैं कार्यकर्ताओं की आम समस्याओं से भली भांति परिचित हूं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव में भाजपा को विजयी करने का आहवान किया। सभी उपस्थित लोगों ने अपना समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने मेरी माटी मेरा देश का संकल्प कराया और 2047 में भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जगह-जगह जड़ी बूटी पौधों का रोपण भी किया। विभिन्न कार्यक्रमों में जगभूषण गर्ग, जगत सिंह भाटी, नीरज प्रधान, राजेश गोयल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राजीव सिंघल, राहुल शर्मा, मनोज, घनश्याम, हरीश भाटिया, दिनदयाल भाटिया, वेद प्रकाश, मुक्ति नाथ मिश्रा, अनूप चन्द्र, केशराम कटारिया, नितिन निगम, राजपाल कसाना सहित अन्य उपस्थित रहे।
- Advertisement -