बनवारी लाल कंछल का दामन छोड़कर विकास जैन की टीम में शामिल हुए व्यापारी
-उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बुलंदशहर टीम घोषित
- Advertisement -
नोएडा/बुलंदशहर। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने संगठन के विस्तार के क्रम में एक और कदम बढ़ाते हुए जिला बुलंदशहर टीम को घोषित कर दिया है। बुलंदशहर टीम की कमान मुकेश गर्ग को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि बुलंदशहर जिले में व्यापारी कई तरह की समस्याओं से ग्रसित है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई बड़ा व्यापारी नेता बुलंदशहर में नहीं है। इसी कारण वहां आए दिन समस्याएं उत्पन्न होती रहती है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने निर्णय लिया कि बुलंदशहर में एक मजबूत टीम बनायी जाए जो हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को सुलझा सके। इसी के मद्देनजर जिला बुलंदशहर का दौरा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव सिंगल, प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग और निखिल अग्रवाल ने विभिन्न व्यापारियों से मुलाकात की और वहां की समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की टीम के सक्रिय पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का दामन थामा लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बुलंदशहर टीम की घोषणा करते हुए मुकेश गर्ग को जिलाध्यक्ष तथा सुनील जैन को जिला महामंत्री पद की जिम्मदारी सौंपी। इसके अलावा जिला बुलंदशहर टीम में लोकेश सिंघल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोबिन मित्तल-उपाध्यक्ष, निखिल मित्तल-सचिव, सोनू जैन-कोषाध्यक्ष तथा पंकज सिंघल को सह सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि जिला बुलंदशहर में बनवारी लाल कंछल की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का दामन छोड़कर विकास जैन की उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम में सक्रिय पदाधिकारियों के आने से नोएडा सहित प्रदेश के अन्य व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है।
- Advertisement -