पीएम मोदी की नीतियों से विश्व के देश भारत के प्रति आकर्षित: गोपाल कृष्ण अग्रवाल
- Advertisement -
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में ’राष्ट्र के निर्माण में प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और विशिष्ठ अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक डॉ. अश्वनी महाजन, सीए. जैनपाल जैन, सीए रोहित वासवानी और सीए गिरीश आहूजा ने अपने-विचार रखे। इस अवसर पर एनसीआर क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी एवं कॉस्ट अकाउंटेंट पेशे से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि आज सभी देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के चलते भारत के प्रति आकर्षित हैं और भारत के साथ साझेदारी कर रहे हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें भारत से प्यार है, बल्कि इसलिए कि वे जानते हैं कि आने वाले दो दशकों में सभी आर्थिक गतिविधियां भारत की ओर बढ़ रही हैं और वे इसमें अपनी भागीदारी करना चाहते हैं और इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में दो महत्वपूर्ण नियम हैं। पहला आज्ञाकारी एवं पारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में देश का आर्थिक विकास और दूसरा विधायिका के विभिन्न स्तरों पर प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व के माध्यम से नीति निर्माण के भीतर राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका। कार्यक्रम के दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल और डॉ. अश्वनी महाजन द्वारा क्षेत्र के प्रमुख पेशेवरों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन सीए जीतेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया था।
- Advertisement -