Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

सास ने सुपारी देकर बहू की कार्रवाई थी हत्या, चरित्र पर था शक

0 424

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा। थाना बादलपुर पुलिस ने आज दोपहर को एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने चार दिन पूर्व थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला कालोनी में रहने वाली एक महिला की एक लाख रुपए की सुपारी लेकर हत्या की थी। इस घटना को मृतका की सास ने बदमाशों से मिलकर अंजाम दिलवाया था। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। पुलिस आरोपी सास की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के बृज विहार कॉलोनी छपरौला में रहने वाली एक महिला श्रीमती सोनी की 4 दिन पूर्व ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो बदमाश सचिन तथा उमेश उर्फ कल्लू यादव को थाना बादलपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज गिरफ्तार किया। पुलिस उनसे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए दूरीयाई गांव के पास गई। वहां से बदमाशों ने हथियार बरामद करवाया, हथियार बरामद होते ही बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका सोनी की सास श्रीमती गीता ने बदमाशों को एक लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। मृतका की पूर्व में विनोद नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। वह उसे छोड़कर आरोपी श्रीमती गीता के बेटे मौसम के साथ रह रही थी। इस बात से गीता काफी परेशान थी। उसे सोनी के चरित्र पर काफी शक था। उसने अपने बेटे और बहू को मनाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद महिला ने सुपारी देकर हत्या करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। डीसीपी ने बताया कि जल्द ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More