उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देगा गौतमबुद्ध नगर: गोपाल कृष्ण अग्रवाल
- Advertisement -
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के लॉ कालेज में ट्रांसडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था को गति देगा गौतमबुद्ध नगर।
एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय ट्रांसडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को नॉलेज इकोनॉमी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन आदि और कल्चरल इकोनॉमी जैसे पर्यटन, पाक-कला इत्यादि के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं, इससे देश कि अर्थव्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों से उत्तर-प्रदेश देश की सबसे बड़ी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नीतियों और कानून व्यवस्था में कई बड़े सुधार किये हैं, जिसके परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर में निवेश बढ़ रहा है। औद्योगिक विकास के साथ अर्थव्यवस्था भी बढ़ रही है। जिससे आने वाले समय में उत्तर-प्रदेश भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और गौतमबुद्ध नगर। जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में कहा कि इस बैठक में कई अहम ऐतिहासिक फैसले लिए गए। अफ्रीकन यूनियन को भारत की पहल पर स्थाई सदस्य बनाया गया है। भारत मध्य-एशिया-यूरोप एकॉनामिक कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया और साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देशों ने सहमति जताते हुए अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह विश्व पटल पर भारत की बहुत बड़ी कूटनीतक जीत है। आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मीडिया पैनलिस्ट चारू प्रज्ञा, क्रिस्टियन कुने, प्रो. प्रशन्नानशू, अनिल त्रिगुनगल, प्रो. अनू सिंह लाथर, सोफिया सलसज मोंगे, प्रो. शैफाली रायजादा, डॉ डी.के. बंदोपाध्याय सहित अन्य ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
- Advertisement -