Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

नोएडा का बहुचर्चित निठारी कांडः लुक्सर जेल से रिहा हुआ मोनिंदर सिंह पंढेर

0 96

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा। नोएडा के बहुचर्चित निठारी नर कंकाल कांड मामले में बरी होने के बाद आज तीसरे दिन मोनिंदर सिंह पंढेर की रिहाई नोएडा के लुक्सर जेल से हुई। उसे लेने के लिए उसका बेटा करमजीत सिंह और परिवार के कुछ और सदस्य आए हुए थे। जेल से निकलने के बाद वे लोग चुपचाप कहीं गुप्त स्थान के लिए निकल गए। पंढेर के जेल से बाहर आने के बाद उसके ऊपर कोई हमला न कर दे इस बात को ध्यान में रखकर पुलिस विभाग ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया था। जेल से निकलने के बाद पंढेर ने मीडिया से कोई बात नहीं की वह चुपचाप अपने बेटे के साथ गाड़ी में बैठकर चला गया। रिहाई का दूसरा परवाना गाजियाबाद के डासना जेल से आज नोएडा पहुंचा।
बीमार होने के बावजूद बुधवार और बृहस्पतिवार को वह जेल में चहलकदमी करता दिखा था। जबकि इससे पहले ज्यादातर समय वह व्हीलचेयर पर ही बिताता  था। इसी साल जून में उसे गाजियाबाद के डासना जेल से लुक्सर जेल लाया गया था। बीमार होने के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बताया जा रहा है कि वह जेल में किसी से बात नहीं करता था। जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट देने की बात कही जा रही है। जेल में उसकी हर इच्छा का ख्याल रखा जाता था। जेल के उच्चाधिकारियों से उसने चाय के बजाय काॅफी पीने की इच्छा जाहिर की गई थी। उसी समय से ही उसे अलग से काॅफी पिलाई जाती है। जेल के अधिकारियों के अनुसार इसी साल जुलाई में लुक्सर जेल में पंढेर से मिलने के लिए बेटा आया था। उसके बाद उससे मिलने कोई नहीं आया। किसी ने भी उसे फोन तक नहीं किया।
लुक्सर जेल के सुपरिंटेंडेंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मोनिंदर सिंह पंढेर की रिहाई का एक परवाना बुधवार को  जेल पहुंच गया था। जबकि दूसरा परवाना आज पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दो मामले में वह जेल में बंद थे। दोनों परवाना मिलने के बाद उन्हें आज जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंढेर को लेने के लिए उनका बेटा और परिवार के कुछ लोग आए हुए थे।
मालूम हो कि नोएडा के वर्ष 2006 में हुए बहुत चर्चित निठारी हत्याकांड में सीबीआई ने 19 केस रजिस्टर किए थे, 17 मामलों में चार्जशीट लगी है। पायल केस में पंधेर आरोपी बनाया गया ,6 मामलों में पंधेर सह अभियुक्त बनाया गया है।435 लोगों की  गवाही हुई है। 57 प्रत्यक्ष गवाह के रूप में पेश हुए है।रिंपा हलधर मामले में कोली व पंधेर को मिली फांसी की सजा ,हाईकोर्ट से पंधेर की सजा उम्रकैद में तब्दील,अन्य मामलों में कोली पर केस, बीते सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंढेर को दोष मुक्त करार दिया था।

- Advertisement -

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More